Ram Setu Teaser: राम सेतु को बचाने के मिशन पर निकले अक्षय कुमार, इस दिन होगी फिल्म रिलीज
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की आने वाली फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) का टीजर रिलीज हो चुका है। आपको बता दें, ये फिल्म अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के निर्देशन में बनी है। अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) और विक्रम मल्होत्रा (Vikram Malhotra) इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, राम सेतु एक रास्ता है जो भारत के दक्षिण पूर्वी तट के किनारे रामेश्वरम द्वीप (Rameshwaram Island) तथा श्रीलंका के उत्तर पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप (Mannar Island) के मध्य प्रभु श्रीराम और उनकी वानर सेना द्वारा सीता माता को रावण से मुक्त कराने के लिए बनाया गया था। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राम सेतु की पहली झलक...सिर्फ आपके लिए। बहुत प्यार से बनाया है, उम्मीद है आपको पसंद आएगा। बताना ज़रूर'
टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार जो एक आर्कियोलॉजिस्ट (Archaeologist) का रोले निभा रहे है, वो भारतीय संस्कृति की धरोहर राम सेतु को बचाने के मिशन में लगे हुए। जिसके लिए उनके पास सिर्फ 3 दिन है। इसके लिए वह वायु, थल और जल सेना की मदद लेते नजर आ रहे है। वीडियो के अंत में अंडर वाटर (Under Water) भाग दिखाया गया जिसमे 'जय सिया राम' के नारो की गूंज सुनाई पड़ती है जो कहानी को सस्पेंस की तरफ मोड़ देती है।
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News